पोषाहार नहीं मिलने का आरोप
#परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : आंदर प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिभा देवी ने मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर पिछले एक साल से अधिक समय से प्रखंड के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार नहीं मिलने की आरोप लगाया है। इससे सेविका एवं सहायिकाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि केंद्र में पढ़नेवाले बच्चों को समय से नाश्ता भी नहीं मिल पा रहा है।




Recent Comments