महाराजगंज (सिवान) : कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने उपभोक्ताओं से
कहा कि समय से बिजली बिल जमा करें वरना बिल विपत्र बकाया होने पर
कनेक्शन काट दिया जाएगा। जेई ने कहा कि बकाएदारों की सूची तैयार कर बिल
विपत्र की राशि वसूली जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिल
बकाया होने के बाद कनेक्शन काटा जा रहा है उनका कनेक्शन विभाग से अनुमति
के बाद ही जोड़ा जाएगा।