सारण/सोनपुर अनुमंडल कार्यालय स्थित एफसीआई के गोदाम से गेहूं और चावल 111 बोरा लादकर वह नयागांव की ओर डीलर दीनदयाल चौरसिया के यहां पहुंचाने रविवार के दिन जा रहा था इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद वह छपरा- हाजीपुर मुख्य मार्ग एनएच 19 के गोला बाजार नाहर में वाहन पलट गई। जिसमें किसी प्रकार हटायत नहीं हुई । इस बात की जानकारी देते हुए सहायक गोदाम प्रबंधक किसलय कृष्ण ने बताया कि गोदाम से गेहूं और चावल कुल 111 बोरा लादकर नयागांव के जन वितरण प्रणाली की दुकान में जा रही थी इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित हो जाने के कारण गोला बाजार नाहर में गाड़ी पलट गई जिसमें किसी प्रकार की हादसा नहीं हुआ और ड्राइवर खलासी के साथ -साथ मजदूर बाल-बाल बच गया लेकिन कुछ गेहूं -चावल बरसात के पानी के कारण जलजमाव स्थलों पर पलटे गए गेहूं और चावल पानी से भीग गई है उसे निकाल कर पुनः गोदाम ले जाया गया ।*