तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 5 बर्षीय बालक की मौत
इसुआपुर(सारण) : थाना क्षेत्र के हंकारपुर गांव के 5 बर्षीय अजित कुमार की मौत तलाब में नहाने के दौरान डूबने से हो गई ।अजित अपने गांव के बच्चों के साथ गांव में स्थित तालाब में नहाने गया ।जहाँ तालाब में कदम रखते ही वह डूबने लगा ।अन्य बच्चों के चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़कर आये तथा बच्चे को तालाब से बाहर निकाला तथा उसे लेकर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र इसुआपुर पहुचे ।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।दसमी के दिन हुए इस घटना से गांव में मातम छा गया ।माता पिता तथा घर परिवार के रुदन कुन्द्रन से उपस्थित लोगों के आखों आंसू आ गए ।

पीड़ित परिवार को सान्त्वना देने बिधायक मुद्रिका प्रसाद राय,राजद नेता मिथलेश राय,जदयू अध्यक्ष छविनाथ सिंह, लंकेश बाबा,राजेश राय,शिक्षक बिजय मांझी,मनोज राय,संजय चौरसिया, पूर्ब मुखिया अच्छेलाल राय,बिजय राय सहित दर्जनों लोग पहुचे थे ।




Recent Comments