इसुआपुर में हुआ रावण दहन, पूर्व विधायक ने पुतले में लगाई आग✍️रजनिश रंजन/इसुआपुर(सारण) : दशहरा के पावन मौके पर इसुआपुर के रामलीला मैदान में 51 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।तरैया के पूर्व बिधायक जनक सिंह ने रावण के पुतले में आग लगाई ।इस मौके पर उपस्थित हज्जरों दर्शकों को सम्बोधित करते हुए श्रीसिंह ने बताया कि दशहरा असत्य पर सत्य की बिजय का पर्व है ।आज ही के दिन भगवान राम ने रावण का बध किया था । रावण अतिताई ही नही बल्कि कई महिलाओं का बलात्कारी भी था ।जिससे पीड़ित महिलाओं ने श्राप दिया था।भगवान श्रीराम जब दुराचारी रावण का बध कर अयोध्या लौटे तो उनके स्वागत में पूरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था । तब से आज तक विजयादशमी को रावण का दहन किया जाता है ।वहीं जिला पार्षद सदस्या प्रियंका सिंह ने रावण बध को अहंकार पर सत्य की जीत बताते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने अंदर के अहंकार को मिटाकर दया भाव रखकर ही स्वक्ष समाज का निर्माण किया जा सकता है।भगवान राम के प्रति यही सच्ची श्रद्धा होगी ।बड़ों को अपने से छोटों के लिए त्याग करना होगा ।तभी देश मे राम राज स्थापित होगा ।

इस अवसर पर सीओ अजय ठाकुर, मुखिया राजकिशोर सिंह, बिजय सिंह, जदयू अध्यक्ष छविनाथ सिंह,भाजपा नेता धीरज सिंह,अमर प्रसाद,नागेन्द्र सिंह, विमल सिंह, श्याम प्रसाद ,जितेंद्र सिंह कुशवाहा,बद्रीनारायण सिंह,शारदानन्द सोनी,शत्रोहन भगत,नन्दकिशोर चतुर्वेदी, मुकेश चौरसिया, बिसेश्वर चौरसिया, शुशील कुमार सिंह ढोलन सिंह, राजेश प्रसाद,महादेव साह,भृगु चौरसिया सहित अन्य गण्यमान लोगों को कमिटी द्वारा पगड़ी देकर सम्मानित किया गया ।वही प्रखण्ड के निपनिया तथा मुरवां गांव में भी रावण दहन किया गया ।