मांझी/सारण। प्रखंड के ताजपुर गांव में सड़क पर जल-जमाव को लेकर संजय सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट किया। लोगों ने बताया कि प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को कई बार सड़क की बदहाली के बिषय में जानकारी दी गई है। लेकिन आज तक सड़क पुननिर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव के पहले सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।