मांझी/सारण। मांझी मियाँ पट्टी तथा पकड़ी बाजार में हुए जल जमाव से खिन्न ग्रामीणों ने जल जमाव का निरीक्षण करने राजस्व कर्मचारी मोतीलाल साह के साथ पहुंचे समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान का कर्मचारी सहित घेराव कर दोनों को दो घण्टे तक बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों का कहना था कि आप लोग वरीय पदाधिकारियों को बुलाकर जल निकासी का प्रबंध कराएं उसके बाद ही आपको मुक्त किया जाएगा। बाद में उक्त दोनों को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए जाने की सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने तत्काल नालों की सफाई कराने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। मौके पर मोहन तिवारी बीडीसी दिलीप चौधरी नीतीश ओझा मुटुर तिवारी कमल चौधरी तारकेश्वर तिवारी बबुआ तिवारी तथा श्री राम चौधरी आदि भी मौजूद थे।