
आर एम पब्लिक स्कूल का पांचवा दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
पानापुर(सारण): गुरुवार को प्रखंड परिसर के खेल मैदान में आर एम पब्लिक स्कूल बेलौर का दो दिवसीय खेल महोत्सव शुरू हुआ। स्कूल के डायरेक्टर बालदेव राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संचालक बालदेव राय ने कहा कि खेलने से तन और मन दोनों स्वस्थ्य होता है। खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं के चार ग्रुप भाग ले रहे हैं, जिन्हें गंगा, यमुना, कावेरी और ब्रह्मपुत्रा नाम दिया गया है। दो दिनों में विद्यार्थी दौड़, कूद, बिस्कुट रेस, क्रिकेट, फूटबॉल, म्यूजिकल चेयर, स्लो साईकिल रेस आदि में हिस्सा लेंगे। खेलमहोत्सव के दौरान प्राचार्य मोहम्मद तैयब, शिक्षक विश्वकर्मा यादव, अमरीश सिंह, विजेंद्र पंडित, रामपुकार सिंह, रंजू सिंह, शीला सिंह मौजूद रहे।




Recent Comments