
दरियापुर (सारण) । शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड के पट्टीशीतल खरिकयां गांव स्थित राजीव कुमार सिंह के निवास स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन राजपा पार्टी के द्वारा की गई ।जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी , संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रभारी संतोष कुमार सिंह और प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार को फूल और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी द्वारा राजीव कुमार सिंह को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सारण प्रमंडल के चुनाव प्रभारी पद पर मनोनीत करते हुए मनोनय पत्र दिया गया।वही मंच से बोलते हुए कहा कि राज्य व केंद्र में निकम्मी सरकार है जो विकाश कम भाषण ज़्यादा करती हैं जिसे हम सभी को मिलकर भगाने का काम करना है , केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार वर्चुल रैली कर रही है।ये सरकार समाज को नीचे गिरा रही है आज युवा देश के रीढ़ है ।जिसे अपने जीवन यापन करने के लिये कोई वेवस्था नही है वही पेट्रोल व डीज़ल के दामों को बढ़ाते जा रही हैं जिससे किसान परेशान हैं। जिनको धान की रोपनी करनी है वे क्या करेंगे रोपनी।वहीं राज्य के कुर्सी कुमार जो मीठी-मीठी बाते बोलकर सीधे-साधे जनता को अभी तक मूर्ख ही बनाए हैं। गाँव से लेकर शहर तक नल जल योजना में लूट मची हुई है। दिन ब दिन हत्या ,बलात्कार ,लूट व चोरी की घटना बढ़ते जा रही हैं ।बोलते हैं शराब बन्द कर दिए हैं कहाँ बन्द है, कही नहीं,खुलेआम बिक रही है शराब, होम डिलीवरी हो रही हैं। वक्त आ गया है इनको सबक सिखाने का। मंच की अध्यक्षता रंजीत सिंह व संचालन अखिलेश सिंह ने की ।वही अन्य वक्ताओं ने भी बिहार सरकार और दूसरी पार्टी के खिलाफ खूब गरजे मुख्य रूप से वक्ताओं में राजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार साकेत, प्रदेश कार्यकारीनि सदस्य विनय कुमार राय, रविशंकर कुमार,हेमन्त कुमार, सुजीत कुमार आदि ने मंच से संबोधन किया। वही आगत अतिथितियों का स्वागत गीत से मदनमोहन श्रीवास्तव द्वारा किया गाया।




Recent Comments