पानापुर(सारण)प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक हुई ।इस बैठक में राशन कार्ड एवं अप्रवासी मजदूरों का मुद्दा छाया रहा ।अधिकांश सदस्यों का कहना था कि नए लोगो का जो राशन कार्ड बना है उसमें परिवार के अधिकांश सदस्यों का नाम छूट गया है जबकि अभी भी कुछ लोग राशन कार्ड से वंचित है ।इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ मो.सज्जाद ने सदस्यों को बताया कि नये राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। परिवार के जिन सदस्यों का नाम राशन कार्ड में छूट गया है वे प्रपत्र ‘ख’ जबकि राशन कार्ड से वंचित लोगो को प्रपत्र ‘क’ भरकर आरटीपीएस काउंटर पर जमा करना होगा ।कुछ सदस्यों ने अप्रवासी मजदूरों की समस्याओं से भी सदन में उठाया।वही महम्मदपुर पंचायत  में बसे नये टोले में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग रखी। बैठक में पन्द्रहवीं वित्त आयोग से पंचायतों में कराये जानेवाले विभिन्न कल्याणकारी कार्यो की रूपरेखा पर चर्चा की गयी ।बैठक में बीडीओ मो.सज्जाद , मुखिया अनिल कुमार ,बिजेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।