
जर्जर जयप्रभा सेतु का मुद्दा छपरा विधायक ने विधानसभा मे उठाया
छपरा : विधानसभा के पटल पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने जर्जर जयप्रभा सेतु का मुद्दा सरकार के सामने रखते हुए पथ निर्माण मंत्री से प्रश्न किया की बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला यह पुल दोनों मुहानो से ध्वस्त हो गया है.साथ ही स्लैब,रेलिंग भी इसके कई जगह से ध्वस्त हो गए है और सैकड़ो गड्डढे इसमें बन गए है जिससे आवागमन मे लोगों को काफी असुविधा हो रही है.जो आए दिन एक दुर्घटना को आमंत्रित भी कर रहा है तो सरकार इसको कबतक ठीक करने का विचार रखती है.
विधायक ने कहा की मेरे विधानसभा क्षेत्र के सिताबदियरा जो लोकनायक जयप्रकाश नारायण की भूमि है वहां उस गावं मे जाने का यही पुल एक साधन है.साथ ही यह पुल दोनों राज्यों के लोगों के लिए लाइफलाइन है.सरकार से विधायक ने मांग करते हुए कहा की घाघरा नदी जिसे सरयू भी कहा जाता है उसके उपर बने इस पुल का जितना भी हिस्सा बिहार राज्य मे आता हो उसको अविलंब ठीक किया जाए,साथ ही पड़ोसी राज्य से भी सरकार अपने स्तर से बात करके दूसरे मुहाने को भी ठीक करवाने का प्रयास करें.
ज्ञात हो की विधायक लगातार जनहित के मुद्दों को सदन मे उठा रहे है चाहे वो NH-19 का मामला हो,जलजमाव,नगर निगम मे घोटाले का मुद्दा हो या एकता भवन के जीर्णोद्धार मे हुई गड़बड़ी का हो.




Recent Comments