दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
वाम दलों और लोक संघर्ष समिति की बैठक सी पी एम कार्यालय में का.ओम प्रकाश क्रान्ति की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 दिसम्बर बावरी मस्जिद शहादत दिवस एवं बाबा साहब अम्वेदकर स्मृति दिवस पर संविधान बचाओ एवं धर्मनिरपेक्षता बचाओ सेकुलर मार्च बेतिया में निकाला जायेगा।जो समाहरणालय स्थित बाबा साहब अम्वेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा में तब्दील हो जायेगा। बैठक में सी पी एम जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव ,भाकपा माले नेता वीरेन्द्र गुप्ता ,लोक संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता पंकज, शंकर कुमार राव ,सुनील यादव आदि ने भाग लिया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनसे जुड़े संगठनों ने एक राष्ट्रीय अभियान छेड़ कर अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने हेतु सर्वोच्च न्यायालय को नजरअंदाज कर केन्द्र सरकार से कानूनी अध्यादेश लाने की मांग कर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को तेज कर दिया है ।संघ ब्रिगेड को आस्था के नाम पर संविधान और धर्मनिरपेक्षता की धज्जी उड़ाने की इजाजत नहीं दिया जा सकता है आप सभी संविधान एवं धर्मनिपेक्ष पसन्द लोगों से अनुरोध है कि बावरी मस्जिद के शहादत की 26 वीं सालगिरह और डॉ. बी आर अम्वेदकर के स्मृति दिवस 6 दिसम्बर 18 को आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेकर मौजूदा राजनीतिक स्थिति में आवश्यक हस्तक्षेप की वाम दलों एवं लोक संघर्ष समिति की पहल को सक्रिय सहयोग दें ।