परवेज अख्तर (सिवान)

जीरादेई(सिवान) : जल जीवन हरियाली, बाल विवाह, दहेज प्रथा व मध निषेध को लेकर 19 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने को ले राजवंशी देवी हाई स्कूल के परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्धाटन डीसीएलआर संजय कुमार,
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौड़,अंचल अधिकारी अनुज कुमार तथा बीजेपी नेता सह प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने
संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम मेंमानव शृंखला में अधिक भागीदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।