सारण :शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला, दो पुलिसकर्मी जख्मी
#अमित कुमार
लहलादपुर:
जनता बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गाँव में शराब व्यवसायी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीनों द्वारा हमला कर दिया गया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात्री करीब नौ बजे की है. उन्होंने बताया कि किसी शराब व्यवसायी द्वारा शराब बेंचने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी कमल राम अपने दल-बल के साथ मिर्जापुर पहुँचे. जहाँ पुलिस की गाडी को लगभग कुछ लोगों द्वारा घेर लिया गया तथा पुलिस पर लाठी-डंडे से अचानक हमला कर दिया गया. जिसमें दो सिपाही जख्मी हो गये. ग्रामीनों का उग्र रूप देखकर ए.एस.आई. कमल राम अपने दल-बल के साथ वापस हो गये. सम्विदा कर्मियों के हड़ताल से ओ.पी.डी. बंद होने के कारण जख्मी सिपाहियों का इलाज पी.एच.सी. के इमर्जेन्सी ड्यूटी में कराया गया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी तो नहीं हुई है, मगर तीस अग्यात सहित शशांक कुमार, दशांक कुमार, सन्नी कुमार, धीरज कुमार, विवेक कुमार, राहुल कुमार, रंजीत तिवारी, गुड्डु तिवारी तथा अन्नु सिंह को अभियुक्त बनाया गया है.




Recent Comments