जमुई प्रखंड के दो पंचायतों में शौचालय शिविर का आयोजन
▶️शिविर में उपभोक्ताओं को शौचालय संबंधी समस्या का हुआ समाधान
▶️तीन दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन


✍️संजीव कुमार सिंह/जमुई : जमुई प्रखंड के विभिन्न पंचायत के लोगों को कैंप लगाकर शौचालय निर्माण एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए पंचायत वार कैंप का आयोजन किया है शुक्रवार को अगहरा बरुअट्टा एवं चौडीहा पंचायत में कैंप का आयोजन किया गया ।कैंप में प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे तथा साथ ही प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे शौचालय निर्माण के उपरांत जिन लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है वे कैंप में आकर आवेदन दे रहे हैं ।उनके शीघ्र भुगतान की प्रक्रिया की जा रही है ।साथ ही साथ ऐसे लाभुक या व्यक्ति जिनके द्वारा अभी भी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है या बटवारा के कारण अलग परिवार हो गए हो तथा शौचालय निर्माण कराना चाहते हो ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे शौचालय निर्माण कर सकें ।शौचालय निर्माण के बाद उनके प्रोत्साहन राशि के भुगतान हेतु कार्रवाई की जाएगी। इन दोनों पंचायतों में यह कैंप 13 तारीख तक जारी रहेगा तथा अन्य पंचायतों में अगले सप्ताह कार्यक्रम के तहत कैंप आयोजित किए जाएंगे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि शत-प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा तथा जिनके द्वारा शौचालय निर्माण कर लिया गया है वैसे सभी लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा