देशी शराब के साथ दो कारोबारी समेत एक पीने के आरोप में गिरफ्तार
▶️गुप्त सूचना के आधार पर हुई कारवाई
पुलिस को मिली सफलता


✍️संजीव कुमार सिंह/जमुई : जमुई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में उत्पात पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया छापेमारी अभियान में उत्पाद पुलिस को काफी सफलता मिली जमुई प्रखंड के मझवे पंचायत में एक कारोबारी सहित एक पीने के आरोप में गिरफ्तार हुआ वहीं अगहरा पंचायत में एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है अगहरा बरबट्टा पंचायत के बरबट्टा मुसहरि में उत्पाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया इस अभियान में उत्पाद पुलिस को सफलता मिली उत्पाद पुलिस ने एक शराब कारोबारी को 15 लीटर वही मझवे पंचायत 5 लीटर देसी शराब और पीने के आरोप में 1 लोगों को गिरफ्तार किया गया उत्पाद पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कारवाई की है सूचना मिली थी कि मझवे और बरबट्टा मुसहरि में भारी मात्रा में शराब बिक्री हो रही है गुरुवार की रात उत्पाद पुलिस ने टीम के साथ छापेमारी किया छापेमारी में उत्पाद पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ शराब कारोबारी कारू माझी को वही मझवे पंचायत के नंदन ठाकुर को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया वही मझवे के ही भाशो ठाकुर को पीने के आरोप में उत्पात पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों कारोबारी ने बताया कि शराब की कारोबार कई महीनों से कर रहे थे लेकिन इस बार उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया हूं उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब है पुलिस ने छापेमारी किया और शराब को बरामद किया इस कार्रवाई का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार खुद कर रहें थे । टीम में इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, दारोगा शिवनंदन कुमार, मधुसुदन यादव सहित उत्पाद पुलिस और दजनो सैफ जवान उपस्थिति थे ।