मांझी(सारण) । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के महानायक होने के साथ साथ बहुत बड़े समाज सुधारक हैं। तथा आगामी 13 जनवरी को बसडीला में प्रस्तावित जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। यह बातें जिला जदयू महिला सेल की नव मनोनीत अध्यक्षा माधवी सिंह ने मांझी पूर्वी पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित बूथ कमिटी के अध्यक्षों की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार ने महिलाओं को अधिकार दिए जाने समेत शराब बंदी आदि कानून ला कर समाज को एक नई दिशा दी है। बैठक में समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान की पत्नी नीतू सिंह ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू नेत्री माधवी सिंह ने नीतू सिंह को प्रखंड जदयू महिला सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया। मौके पर उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों व नेताओं को अंगवस्त्र व डायरी कलम से सम्मानित किया।बैठक को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश महतो सुनील सिंह मनोज सिंह अरविंद सिंह तथा मुखिया क्रमशः नवरत्न प्रसाद उर्फ सन्तोष पहलवान परमहंस साह गोंड़ तथा पैक्स अध्यक्ष द्वय राजीव कुमार उर्फ गुड्डू सिंह तथा संतोष कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हसनैन अंसारी तथा संचालन ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ ओमी ने किया।