सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थियों हेतु लगने वाले शिविर मे नगर निगम ने किया खानापूर्ति

छपरा : सामाजिक सुरक्षा योजना के सभी घटको के लाभुकों के जीवित होने के सत्यापन हेतु नगर निगम छपरा द्वारा शिविर लगाने में लापरवाही सामने आई है।

शिविर लगाने की सूचना वार्डो में व्यापक प्रचार प्रसार,बैनर पोस्टर और माइकिंग के साथ स्वच्छ पेय जल की व्यस्था करनी थी जिससे अधिक से अधिक सभी लाभार्थियो को जानकारी हो सके और वो अपने जीवित होने का सत्यापन करवा सके और इसका प्रमाण विभाग को दे सके।
परन्तु नगर निगम द्वारा ऐसा कुछ न कर आनन फानन में जो कार्य किया जा रहा इसका बानगी वार्ड 30 में देखने मे आया जहाँ 6.

7.18 को ही शिविर लगाना था परंतु आज तक शिविर नही लगाया गया और शिविर लगाने का आखरी तारीख 10.7.18 को निर्धारित प्रशासन द्वारा किया गया था। कई वार्डो मे तो न शिविर लगा है नही कोई जानकारी दिया गया है.
इस सम्बंध में नगर निगम के वार्ड 30 की पार्षद नाजिया सुल्ताना ने जिला अधिकारी सारण और नगर निगम छपरा के आयुक्त को शिकायत पत्र दे दोषियों पर कार्यवाई की मांग के साथ फिर से सभी वार्डो में शिविर लगाने की मांग की है जिससे शत् प्रतिशत लाभार्थियो को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का मौका मिल सके।
इस सम्बंध में न्याय फाइटिंग फ़ॉर द पीपुल के संस्थापक महासचिव मो सुल्तान हुसैन इदरीसी ने कहा कि नगर निगम छपरा इस कार्यक्रम के आयोजन पर फर्जी खर्च दिखा कर राशि गबन करने का षड्यंत्र किया जा रहा है जिसे सफल नही होने दिया जाएगा। संगठन फिर से सही ढंग से शिविर लगाने की व्यवस्था करने की मांग करता है अन्यथा एक भी व्यक्ति अगर निगम के लापरवाही से इस योजना से वंचित होता है तो संगठन इस बार उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जवाबदेही निगम की होगी |