पानापुर (सारण ) बुधवार की दोपहर सारंगपुर डाकबंगला घाट पर गंडक नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका है. एसडीआरफ की टीम गुरुवार की सुबह से ही शव की तलाश में जुटी थी. टीम ने लगभग दस किलोमीटर की दूरी तक तलाशी अभियान चलाया  लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली. थकहार कर उसने तलाशी अभियान रोक दिया.स्थानीय प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार कों एक बार फिर  तलाशी अभियान चलाया जायेगा.युवक का शव बरामद नहीं होने से परिजन निराश है एवं रों रोकर उनका बुरा हाल है. बताते चलें कि उभवा सारंगपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश साह का 21 वर्षीय पुत्र राजकुमार बुधवार की दोपहर शौच के लिए नदी किनारे गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया एवं गंडक नदी में डूब गया.