पिकअप की चपेट में आने से किशोर की मौत, विरोध में सड़क जाम
परवेज अख्तर/सिवान,लकड़ी नबीगंज (सिवान) :
गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में शनिवार की शाम पिकअप की टक्कर से एक किशोर
की मौत हो गई। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के बाद भाग रहे चालक
को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में मृतक की मां ने पिकअप
चालक तथा मालिक को नामजद किया है। घटना के विरोध
में ग्रामीणों ने मृतक के मुआवजे की
मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
के लिए सिवान भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा
निवासी तिलेश्वर महतो के पुत्र जीउत कुमार (12) अपनी साइकिल पर सवार
होकर सैदपुरा बाजार जा रहा था। इसी क्रम में सैदपुरा मार्ग में तेज रफ्तार में
जामो की ओर से अफराद की ओर जा रही पिकअप ने सीधी
उसके साइकिल में टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर
ही हो गई। यह दृश्य देखते ही लोगों ने पिकअप गाड़ी का पीछा कर कुछ दूरी पर
घेर लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
घटना की सूचना के एक घंटे बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा,
अंचलाधिकारी विकास कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शंकर तिवारी
पहुंच प्रदर्शन करने रहे लोगों को शांत कराने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद
मृतक के परिजन को हरसंभव सरकारी सहायता एवं
मुआवजा दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आश्वासन पर
ग्रामीण शांत हुए तथा जाम हटा।
—




Recent Comments