सारण/इसुआपुर स्थानीय पुलिस ने 60 बर्षीय दुष्कर्म के आरोपित रामेश्वरम राम उर्फ सियार राम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया.तथा जेल दिया.थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार रामेश्वर राम पर गांव के 9 बर्षीय बालिका के साथ असफल दुष्कर्म का प्रयास किया गया था . गांव में ही खेल रही बच्ची को मिठाई खिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने पलानी में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा.लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने बच्ची को बचाया तथा दुष्कर्मी को पकड़ लिया.लेकिन दुष्कर्मी का बेटा हरेराम राम जो तत्काल में बीडीसी सदस्य रजांति देवी के पति है आये तथा ग्रामीणों से अपने पिता को छुरा ले गये.तभी से यह फरार चल रहा था. जिसे पकड़ कर जेल भेज दिया गया।