दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।भेल्दी थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की एक घटना में पटना इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उनके पुत्र भाई समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बांसडीह गांव निवासी 63 वर्षीय छोटेलाल सिंह बताए गए हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव के ही बच्चा सिंह अपने स्वजनों के साथ छोटेलाल सिंह के जमीन को हथियार लाठी डंडे के बल पर जबरदस्ती कब्जा करना चाह रहे थे।यह देखकर छोटे लाल सिंह, हरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सोनेलाल सिंह, अमरेश कुमार, विकास कुमार यह पूछने के लिए गए की कोर्ट द्वारा इस जमीन पर मुझे कब्जा करने का आदेश दिया गया है। वह जमीन संबंधित कागज दिखा ही रहे होते हैं कि बच्चा सिंह अपने स्वजनों के साथ मिलकर इन लोगों के साथ मारपीट करने लगे,लोग कुछ समझ पाते तब तक आधा दर्जन लोगों पर करीब एक दर्जन लोग लाठी डंडा लेकर टूट पड़े।कुछ पल में ही खेत में चारों तरफ खून फैल गया। लाठी डंडा और धारदार हथियार से गंभीर चोट लगने के कारण सभी लोग खेत में ही गिर गए। इसके बाद वह लोग वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोग इलाज के लिए सीएचसी गड़खा ले गए। जहां से डॉक्टरों ने सभी सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था को देखते हुए छोटे लाल सिंह को पीएमसीएच पटना रेफर किया,जहां मंगलवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल हरेंद्र सिंह,रणजीत सिंह, सोनेलाल सिंह, अमरेश कुमार, विकास कुमार का इलाज सदर अस्पताल छपरा में किया गया।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल :

इस घटना में जो लोग भी खेत में गए थे वह घायल हो गए थे। जबकि छोटेलाल सिंह की हालत ज्यादा खराब थी। जैसे ही उनके मौत की सूचना घर वालों को मिली कि उनमें कोहराम मच गया। पुत्र रंजीत कुमार सिंह अजीत कुमार सिंह पुत्री अंजली कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के पुत्र रंजीत कुमार सिंह विदेश में नौकरी करते हैं। जिसके कारण शव का दाह संस्कार नहीं किया गया है। परिजनों ने बताया कि रंजीत के आने के बाद ही दाह संस्कार किया जाएगा।
पीएमसीएच में दर्ज हुआ फर्द बयान :
मृतक के भतीजा अखिलेश कुमार सिंह ने पीएमसीएच में ही फर्द बयान दर्ज कराया है।जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अपर कोर्ट छपरा से लगभग साढ़े तीन बीघा जमीन का डिग्री हो गया था। इसके बावजूद गांव के ही बच्चा सिंह, पंकज कुमार, विक्की कुमार,कृष्ण भगवान,सतीश कुमार, अभिषेक कुमार, नवल कुमार, निकेश कुमार,शिवाजी सिंह, हरदेव सिंह समय से दो अन्य पिस्टल धारदार हथियार व लाठी डंडा लेकर उनके खेत पर चढ़ गए थे। जब उन्हें मना करने उनके स्वजन गए तो मारपीट कर घायल कर दिया गया। जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनके बड़े पापा की मौत हो गई। घटना की सूचना होने पर भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की।मौत की जानकारी मिलते ही नामजद सभी अपने घर में ताला मार कर फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।