
मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के मिर्जापुर में पवित्र रमजान माह को लेकर दावते इफ्तार का अयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में दर्जनों गणमान्य लोगों के साथ आसपास के सैकड़ो रोजादारो ने शिरकत की। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न जगहों से पहुंचे लोगों ने बताया कि पवित्र रमजान का महीना गंगा जमुना तहजीब एवं हिंदू मुस्लिम भाईचारा का मजबूत मिसाल हैं । इस मौके पर आयोजित इफ्तार में देश दुनिया में अमन चैन रहे, इसकी दुआएं मांगी गई। दावते इफ्तार ऑर्गेनाइजेशन मोहम्मद जैनुद्दीन अली, आफताब इदरीसी, गुड्डू अली, सलमान अली, अनीस अली समेत अन्य लोग भी शामिल रहे।




Recent Comments