जमीनी विवाद में महिला के साथ मारपीट, एक महिला सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमनौर थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला के पति के बयान पर एक महिला सहित दो खिलाफ अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. उक्त घटना पिछले 10 जून की बतायी गयी है. उक्त घटना में घायल रामअयोध्या साह की पत्नी सुन्दरपति देवी को उपचार हेतु अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया था. जहां उसका उपचार चल रहा है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि जमीन नापी के समय उक्त आरोपी ईंट उखाड़ने लगे जिसका विरोध करने पर उनलोगों द्वारा लाठी डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया गया. दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही भोला लाल श्रीवास्तव व उसकी पत्नी को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है.




Recent Comments