शादी के डेढ़ माह ही बीते थे, नवविवाहिता की गला दबा हत्या
परसा (सारण) दहेज़ की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालो ने नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।घटना परसा थाना क्षेत्र के बहरमाड़र गांव की बतायी जाती है।घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुच घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया।घटना को लेकर पुरे गांव में कोहराम मचा है।घटना को ले मृतका के पिता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी जीवित महतो ने अपनी पुत्री माला देवी 20 वर्षीया की गला दबा कर हत्या कर देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराइ है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि एक मई 18 को युवती माला की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ बहरमाडर निवासी स्व हंसलाल सिंह के पुत्र चन्चल सिंह के साथ शादी रचाई थी । लेकिन शादी के बाद से ही दहेज़ की मांग को लेकर बराबर प्रताड़ित किया जाता था।16 जून को आपसी विवाद को लेकर परिजनों को समझा बुझा कर वापस लौटा था। उसी दिन रात को दूरभाष पर पुत्री की रोने की आवाज आई और जब घर बहरमारड़ आया तब माला पलंग पर मरी पड़ी थी।गला दबा कर हत्या करने के मामले में पति चंचल सिंह भाई राम विनोद सिंह , संदीप सिंह व् पत्नी पूनम देवी , पवन सिंह व् पत्नी पूजा देवी को आरोपित किया है।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राय ने बताया कि हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।मामले की अनुसन्धान कर आगे की करवाई की जा रही है।
इधर घटना को लेकर गावो में मातम छा गया है और लोगो में तरह तरह की चर्चा जारी है।