एआईएसएफ का छपरा नगर सम्मेलन सम्पन्न, 31सदस्यीय नगर इकाई गठित
#राकेश कुमार सिंह बने नगर अध्यक्ष,राहुल सिंह बने नगर सचिव

#संजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट :
छपरा (सारण :रविवार , दिनांक 17 जून 2018 : ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) छपरा नगर सम्मेलन सम्पन्न हुई।सम्मेलन आज मंजर रिजवी भवन,सलेमपुर,छपरा में सम्पन्न हुई। सम्मेलन में जेपी विवि का सत्र नियमित करने,समय पर परीक्षा व परिणाम देने,नियमित पढ़ाई,स्नातक कर चुके पंजीयन से वंचित छात्रों का पंजीयन कर परीक्षाफल प्रकाशित करने,समान स्कूल प्रणाली लागू करने आदि को लेकर चर्चा की गई।
मौके पर मौजूद एआईएसएफ के राज्य सचिव सुशील कुमार ने कहा कि जयप्रकाश विवि की बदहाली पर देश में चर्चा हो रही है कि जहां ऐसा विवि जहां छात्रों को स्नातक की डिग्री मिल जानी चाहिए थी वहां अब छात्र पार्ट-1 की परीक्षा दे रहे हैं।सत्र नियमित करने में छात्रों को एकजुट होकर संघर्ष करने को अहम बताया।इसकी पृष्ठभूमि में एआईएसएफ के नेताओं द्वारा जनवरी के प्रथम सप्ताह में राज्यपाल से मिले एआईएसएफ प्रतिनिधि मंडल के वार्ता को महत्वपूर्ण कड़ी बताया।उन्होनें मौजूदा परिस्थितियों में जेपी विवि कुलपति से छात्रों से नियमित संवाद कर काफी पीछे चले गए विवि के सत्र को पटरी पर लाने की अपील की।अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि ऐसे हजारों छात्र जो पंजीयन से वंचित हैं लेकिन स्नातक उतीर्ण कर चुके हैं का पंजीयन कर परीक्षाफल प्रकाशित करें नहीं तो उग्र आंदोलन को तैयार रहें।सम्मेलन में विगत दिनों राजेन्द्र कालेज छपरा में घटित घटना भर्त्सना की गई तथा आरोपियों पर कड़ी कार्यवाई व परिजनों को मुवायजे की मांग की गई।

सम्मेलन के पश्चात जिला नेतृत्व में भी फेरबदल किया गया,जिसमें राजीव कुमार को अध्यक्ष,अमित कुमार को जिला उपाध्यक्ष,एवं अविनाश कुमार उपाध्याय को जिला सह सचिव चुना गया।वहीं सम्मेलन में नगर अध्यक्ष के पद पर राकेश कुमार सिंह,नगर सचिव राहुल सिंह व गोलू कुमार व रजनीश कुमार सिंह को नगर उपाध्यक्ष, रितेश सिंह व गुलशन कुमार को नगर सह सचिव व रवि कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।जबकी रवि कुमार,रिषभ कुमार,विश्वजीत कुमार,रितिक कुमार,अभिषेक कुमार,आलोक,आदित्य,चंदन,संगम कुमार,आनन्द मोहन,विशाल,अनमोल,आयुष आदि के मौजुदगी में संघर्ष आह्वान एवं हम होंगे कामयाब गीत के साथ सम्मेलन सम्पन्न हुआ।