दरियापुर(सारण) । थाना क्षेत्र के मठ चिलावे गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट घटना हुयी।जिसमे गोली चलने की चर्चा जोरों पर है। घटना के संबंध में बताया गया है कि पूर्व एक जमीन के लिए दो पड़ोसी के बीच तनातनी थी। अचानक सोमवार के ढेर शाम दोनो पड़ोसी आपस मे उलझ गये इसके बाद जो ग्रामीण बचाने की कोशिश की तो उन लोगो से उलझ कर आधा गांव दो भाग में बंट कर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें विशेश्वर गिरी,सतीश गिरी,लवकुश गिरी,हरदयाल गिरी,मंजित गिरी,आकाश गिरी,बैजू गिरी,राकेश गिरी तथा विशाल गिरी जख्मी हो गए ।जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्र्द में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।