मांझी(सारण)।मांझी में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति की कामना को लेकर मांझी उत्तर टोला में गुरुवार को सुंदर कांड का सस्वर पाठ आयोजित किया गया। मौके पर गायक दिवाकर सिंह वरुण कुमार उर्फ लाल बाबा दीपक शर्मा श्याम लाल यादव तथा भागवत तिवारी आदि ने कोरोना से बचाव के तौर तरीकों पर आधारित लोकगीत तथा भजन आदि प्रस्तुत कर स्रोताओं को महामारी के खतरों से आगाह किया। मौके पर मुखिया परमहंस साह गोंड जाप नेता सत्य प्रकाश पप्पन जदयू नेता अरविंद सिंह सरपंच पुनिलाल साह तथा शिक्षक तारकेश्वर नंद तिवारी आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। तबला पर प्रिंस कुमार पाण्डेय तथा बैजू पर ज्योतिष कुमार पूरी ने संगत किया। समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान ने अनुष्ठान का संचालन तथा आगत अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।