मढ़ौरा(सारण)।मढ़ौरा नगर क्षेत्र के राहीमपुर में रविवार को ग्यारह बजे के करीब जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई । मात्र तीन धूर जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई ईट पत्थर और हथियार से हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए ।
जख्मी में एक पक्ष के सुरेन्द्र महतों 50 वर्ष, निरज कुमार 21 वर्ष, सुनील कुमार 30 वर्ष, लक्ष्मीना कुमारी 20 वर्ष,दुसरे पक्ष के बीगन महतों 25 वर्ष का नाम बताया गया है । सभी का ईलाज मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में कराया गया , सुरेन्द्र महतों की हालत गंभीर बताई गई है ।