पुलिस प्रशासन ने किया बैंको के सुरक्षा व्यवस्था का का लिया जायजा, तैनात पुलिस कर्मियों को दिया आवश्यक निर्देश
तरैया (11.04.2019): आये दिन बैंक परिसर में हो रही घटनाओं और लोकसभा चुनाव को लेकर बैंको की निगरानी की उद्देश्य से बैंक सुरक्षा व्यवस्था की जाँच के लिए गुरुवार को मसरख इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने प्रखण्ड के विभिन्न बैंको का निरीक्षण किया।पीएनबी मुरलीपुर शाखा में इंस्पेक्टर ने शाखा प्रबंधक विकास कुमार से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमड़े को और लार्ज करने का निर्देश दिया।तथा बैंक की सुरक्षा के लिए तैनाद चौकीदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इंस्पेक्टर ने बताया कि बैंको की सुरक्षा को लेकर तैनाद पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गये।तथा पुलिस गस्ती टीम को बैंको की गस्ती करने का निर्देश दिया गया।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बैंक परिसर में हो रही आपराधिक घटनाओं और बाईक चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाना है।बैंको को भी उनके सीसीटीवी कैमड़े को और लार्ज करने का निर्देश दिया गया ताकि बैंक परिसर या उसके आस पास घटित घटनाओ में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उन्हें सजा दिलवाई जा सके और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।