सीवान:बोलेरो और बस की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत

✍दैनिक खोज खबर के लिए सीवान से रोहित सिंह परमार

🔴सीवान : सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी मध्य विद्यालय के समीप SH73 पर एक तेज गति से आ रही बस और बोलेरो में भीषण टक्कड़ हो गयी जिसमे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि बोलेरो में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे जो लकडी नबीगंज थाना अंतर्गत जगतपुर महुवारी गांव के रहने वाले है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में सवार लोग गोरखपुर से लौट रहे थे और बस अतुल मिश्रा कंपनी की है पटना से सीवान के तरफ जा रही थी। बस के ड्राइवर की आँख झप गई और उसने बोलेरो में जबरदस्त टक्कड़ मार दी जिससे घटनास्थल पर ही बोलेरो में मालिक और ड्राइव कर रहे शंकर सिंह की मौत हो गयी और उनके भाई राधे सिह और उनके परिवार की ही एक युवती और 9 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी
घायलों को आनन फानन में बसंतपुर पीएचसी लाया गया जहाँ राधे सिंह और 9 बर्षीय बच्ची की मौत हो गयी, घायल युवती को सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आश्चर्य की बात यह है कि बोलेरो में एक 5 बर्ष का बच्चा भी सवार था जिसे खरोच भी नही आयी है और वह सकुशल है ।घटनास्थल पर लोगो ने पूरे हाईवे को लकड़ी रख कर जाम कर दिया है ।





Recent Comments