तरैया/ सारण। तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में कर्ज का रुपया मांगने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया है।जिसको लेकर उषा देवी ने शिवलाल ठाकुर,लीलावती देवी,चांदनी कुमारी,रूबी कुमारी,राहुल ठाकुर व लीलावती देवी के बहन का बेटा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में कहा गया है कि मंगलवार की सुबह वह उक्त से कर्ज में दिया रुपया मांगने गई तो सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़िता ने उक्त के पुत्र के शादी में रुपया दिया था।