
सारण/तरैया
तरैया बाजार में पटना से पानापुर जाने के क्रम में बिहार सरकार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का तरैया में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत करते हुए उन्हें फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया।तरैया विधानसभा क्षेत्र के पानापुर में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए जाते समय सुबह से ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तरैया पचरौर रोड पर पार्टी के झंडे लेकर उनका इंतजार कर रहे थे एवं जैसे ही उनका काफिला वहां पहुंचा श्री यादव ने स्वयं ही पार्टी के ध्वज धारी कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर काफिले को रुकने का इशारा किया एवं गाड़ी से उत्तर कर सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए सबका अभिवादन कर आगे बढ़े।कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ समय रुकने के आग्रह करने पर श्री यादव ने कहा कि मैं प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए जा रहा हूं एवं पार्टी के अन्य कार्यक्रमों से अलग प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन बहुत ही महत्वपूर्ण विषय होता है और मैं स्वयं शिविर में विलंब से पहुंचकर अनुशासन को नहीं तोड़ना चाहता आप लोगों का प्रेम और स्नेह पाकर मन गदगद हो गया।भाजपा के तरैया मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह के नेतृत्व में महामंत्री जोगेंद्र सिंह कुशवाहा,बीरबली सिंह कुशवाहा,रंजीत कुमार सिंह, शत्रुघ्न नारायण सिंह,दुर्गा महतो, गुड्डू सिंह कुशवाहा,उपेंद्र सिंह सरपंच सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments