चिरांद मे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण-:
डोरीगंज/सारण-;
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के चिरांद गाँव मे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत किसानों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर उपस्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रभारी राजीव जी ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण मे किसानों को खेती के नए नए एवं आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गयी ।

तीन दिनों के प्रशिक्षण की समाप्ति के पश्चात प्रशिक्षण प्राप्त किसान रामनाथ माँझी , रामजी सिंह , चन्द्र कुमार, लालु डोम , हजरा बीबी , उपेश डोम सहित सभी किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से स्थानीय मुखिया सुशील कुमार , हरेश्वर सिंह , विजय जी , टुन्नु कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।