पड़ोसियों ने जानलेवा प्रहार कर तीन को किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान;

लकड़ी नवीगंज. ओपी थाना क्षेत्र के पडौली टोले लछुआ गांव निवासी काशीनाथ शाह, उनके पुत्र बसंत साह व उनकी पतोहू शारदा देवी को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से जानलेवा प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इन तीनों घायलों का इलाज नबीगंज सरकारी अस्पताल में चल रहा है. घटना का कारण घायलों द्वारा अपने दरवाजे पर नाली के पानी आने का विरोध जताया जाना है. इसी नाराज हो पड़ोसियों ने दबंगई दिखाते हुए लाठी-डंडे व पत्थर से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस संबंध में घायल बसंत साह ने हमलावर पड़ोसी स्वामीनाथ शाह, सत्येंद्र शाह, अभिषेक शाह, राजकुमारी देवी, ममता देवी, नैना देवी व अन्य को नामजद आरोपी बनाया है. पीड़ितों ने ओपी थानाध्यक्ष को लिखित बयान देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. घटना रविवार की बताई जाती है.