एसटीईटी उतीर्ण अभ्यर्थियों को बहाल करने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
तरैया(सारण)14.05.2018:
एसटीईटी उतीर्ण अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर बहाल करने के लिए विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है।जिसमे वर्ष 2009-2015 तक प्रोन्नत लगभग 3200 माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की गयी है।विधायक का कहना है कि वर्ष 2011 में एसटीईटी उतीर्ण एवं बीएड पास अभ्यर्थी आज भुखमरी के कगार पर है।और सरकार माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की बहाली कर रही है।जो एसटीईटी उतीर्ण अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है।प्रोन्नत विद्यालयों में छात्रों के नामांकन के बाद भी विद्यालयों में शिक्षकों के पद सृजन नही होने के कारण शिक्षा व्यवस्था भी चौपट हो रही है।सरकार अतिथि शिक्षकों के बदले पहले वर्ष 2011 में एसटीईटी उतीर्ण अभ्यर्थियों को बहाल करें।ज्ञातव्य हो की तरैया पंचायत में सात निष्चय योजना के तहत गली-नली के उद्घाटन में जब विधायक पहुँचे थे तो बेरोजगार एसटीईटी पास युवको ने यह समस्या विधायक के समक्ष रखी थी।जिस पर विधायक ने पहल करते हुए युवाओ के मांग के समर्थन में एक पत्र मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री बिहार सरकार की भेजी है।