सारण के अमनौर में सांसद निधि से निर्मित मास्ट लाइट का बेल्जियम के राजदूत ने किया लोकार्पण

छपरा :18 मई, 2018 :जिले के अमनौर में पर्यटक पोखर पर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी के सांसद निधि से निर्मित मास्ट लाइट का लोकार्पण भारत में बेल्जियम के राजदूत जॉन ल्यूक्स ने शुक्रवार देर संध्या को किया । लोकार्पण के मौके पर बेल्जियम के राजदूत ने पहले उपस्थित लोगों को हिंदी में सम्बोधित किया । फिर अंग्रेजी में अपनी बातें लोगों के बीच कहीं। राजदूत ने बिहार के गांव को सुंदर बतया और कहा की अमनौर में आकर अच्छा लगा । स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुड्डी को विकास के प्रति रुचि की सराहना किया और क्षेत्र को बढ़िया बतया । इस मौके पर बेल्जियम के राजदूत श्री लुयूक्श की पत्नी श्री मति राका लुयुक्स ने कहां की हमने 20-25 वर्षों पहले अमनौर को देखा था और आज देखा काफी बदला सा सुंदर दिखा । राजदूत की पुत्री आदीती ने भी यहां के परिवेश और संस्कृति को काफी बढ़िया बताया । कार्यक्रम की सूचना पर एसडीओ विनोद कुमार तिवारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार शाह व्यवस्था की निगरानी में लगे थे । जबकि इस मौके पर पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू , भाजपा राज्य कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह , संसद प्रतिनिधि ई .सतेयेंद्र कु सिंह , कामेश्वर ओझा , ललन जयसवाल , मुखिया प्रतिनिधि विजय विद्यार्थी सहित दर्जनों गणमान्य लोग थे ।
सारण के अमनौर में सांसद निधि से निर्मित मास्ट लाइट का बेल्जियम के राजदूत ने किया लोकार्पण




Recent Comments