हरियाणा से लायी जा रही शराब की खेप जब्त
#उत्पाद विभाग ने कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर की कार्रवाई।
#शराब की खेप के साथ चालक गिरफ्तार।

गोपालगंज :
हरियाणा से लायी जा रही शराब की खेप को उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर जब्त कर लिया। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा के सोनिपथ से शराब पिअकप पर लादकर गोपालगंज के रास्ते मुज्जफरपुर लायी जा रही है।

उक्त सूचना उत्पाद अधीक्षक ने एक टीम गठित की। उक्त टीम में उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद, उत्पाद अवर निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, हरिलाल, चेकपोस्ट प्रभारी राजेश कुमार व अन्य सैप जवान शामिल थे। उक्त टीम के द्वारा कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच शुरू किया गया। वाहन जांच के दौरान एक पिकअप पहुंची। जिसे पुलिस बल के द्वारा रोके जाने पर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। उक्त पीकअप की तलासी ली गयी। तलासी के दौरान पिकअप से ऊपर मछली रखी गयी थी। मछली को पुलिस ने पीकअप से हटाया, तब पीकअप से 408 बोतल शराब बरामद किया गया। वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक मुज्जफरपुर जिले के तथेया थाना क्षेत्र के ठीकहा बसुदेवा गांव का रहने वाला पवन कुमार साहनी बताया गया है। गिरफ्तार चालक के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथिमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।