राधे-कृष्ण मंदिर के निर्माण हेतु भूमि-पूजन अनुष्ठान को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश-यात्रा निकाली गयीं

मांझी (सारण) : मांझी के चकिया गांव में राधे-कृष्ण मंदिर के निर्माण हेतु को भूमि-पूजन अनुष्ठान को लेकर रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश-यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया। भूमि पूजन को लेकर निकाली गई जल यात्रा का प्रारम्भ चकिया से शुरू हुआ जो मुख्य मार्ग से होते हुए सरयू नदी के राम घाट पर पहुँचा। जल यात्रा में हाथी घोड़े सहित गाजे बाजे के साथ रंग बिरंगे कपड़ो में हाथ मे कलश लिए डीजे की धुन पर थिरकते लोग जयघोष कर नारा लगाते हुए। सरयु नदी के घाट पर पहुंचे। जहाँ से वैदिक विधि-विधान के बाद पावन जल लेकर श्रद्धालु अनुष्ठान-स्थल पर रवाना हुए। जानकारी देते हुए मुख्य कार्यकर्ता रूपेश कुमार ने बताया कि आचार्य यह अनुष्ठान सूर्य नारायण जी महाराज के देख-रेख में यह अनुष्ठान 31 मार्च तक चलेगा। जिसमे कथा-प्रवचन एवं कृष्ण लीला आदि का भी आयोजन किया गया है।