परवेज अख्तर/सिवान;
दरौंदा. थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह एक ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई. गनीमत यही रहा कि इस हादसे में चालक और उपचालक सही सलामत बच गए. बताया जाता है कि ट्रक सीवान से छपरा बालू लेने जा रही थी. तभी अचानक ट्रक का स्टेरिंग जाम हो गया. चालक अभी कुछ समझ ही पाता इतने ट्रक सड़क के किनारे खाई में पलट गई.
————-

—————–