जदयू ने कार्यसमिति सदस्यों का किया बैठक

#परवेज अख्तर /सिवान :
सिवान : जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में सोमवार को जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल की अध्यक्षता में जदयू कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मुर्तजा अली कैसर ने कई प्रस्ताव रखा जिस पर विधायक कविता सिंह, रमेश सिंह कुशवाहा, हेमनारायण साह, जदयू नेता अजय सिंह इसका समर्थन किया। उनके प्रस्ताव में भारत सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने,
अनुसूचित जाति, जन जाति, अत्याचार निवारण अधिकार अधिनियम में संशोधन संबंधी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जो आदेश निर्गत किया गया है भारत सरकार से इस अध्यादेश को जारी कर इसे यथावत रखा जाए, सभी नेता, विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे से भावनात्मक समन्वय स्थापित कर अपनी पार्टी को मजबूत करें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की निगरानी ग्राम एवं पंचायत स्तर तक किया जाए।
बैठक में महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नंदलाल राम, विशंभर सिंह,शंभू प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, निभा सिंह, संजय राम, सत्येंद्र भारती, कुंजबिहारी सिंह, राकेश बिहारी सिंह, मुरली पटेल, लालबाबू प्रसाद, संतोष गुप्ता, सोहन राम, अब्दुल मतीन अहमद, डॉ. सीबी मिश्रा, सुरेंद्र पटेल, सुशील गुप्ता,बैजनाथ महतो, महावीर प्रसाद, पाल सिंह, पप्पू पटेल, लालबाबू कुशवाहा, विजय प्रजापति, जनाब हामिद खान आदि उपस्थित थे।