सदर मे बाढ़ सुरक्षा सप्ताह अभियान की हुई शुरुआत-;
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#

डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
बाढ आने से पूर्व जिले का प्रशासनिक अमला बाढ़ से बचाव व सुरक्षा के मद्देनजर अभी से ही उसकी तैयारियो मे जुट गया है इसके लिए सदर सीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे प्रखण्ड मुख्यालय से शनिवार को बाढ सुरक्षा सप्ताह अभियान की शुरुआत की गई आम नागरिको को बाढ आपदा के दौरान सुरक्षा व बचाव की जानकारियो के साथ लोगो को पम्पलेट वितरित किए गए
इस मौके पर सदर सीओ ने बताया कि क्षेत्र मे 1 जून से 7 जून तक बाढ सुरक्षा सप्ताह का आयोजन का निर्देश प्राप्त हुआ है जिसके तहत बाढ ग्रस्त ईलाको के लोगो के बीच जाकर इस आपदा से बचाव के तरीके बताए जाएगे जिसके दौरान बाढ ग्रस्त ईलाके के संकट प्रभावित समूहो की पहचान कर उस ईलाके के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने तथा उपलब्ध सरकारी एवं निजी नावो की सूची तैयार करने के साथ आपदा के समय सूचना तंत्र के द्वारा कारगर तरीके से काम लिया जा सके इसके लिए सरकारी कर्मियो के वर्तमान मोबाइल न0 की सूची तैयार करने के साथ बाढ ग्रस्त लोगो की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए शरण स्थल के रूप मे ऊंचे स्थानो तथा सामुदायिक भवनो को चिन्हित कर समुचित बुनियादी सुविधाए उपलब्ध कराया जाना है जिससे समय रहते इस आपदा से निपटने की हर मुमकिन कोशिश कामयाब हो सके ।




Recent Comments