खेत में चर रही गाय को चुराने के प्रयास कर रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले
बनियापुर(सारण):खेत मे चर रही गाय को रस्सी में बांध भाग रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के नगडीहा गांव का है।मवेशी चोरी की घटना से पीड़ित स्थानीय गांव निवासी जुगुल प्रसाद ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में बताया है की गांव के पोखरा के पास अपनी गाय चरने के लिये छोर बगल में ही खेत मे काम करने चला गया।कुछ देर बाद देखा कि एक व्यक्ति मेरी गाय को रस्सी में बांध दक्षिण दिशा की ओर भाग रहा है।जिसको लेकर मैं शोर मचाने लगा।तबतक अगल-बगल के लोग भी जुट गये और चोर को पकड़ने के लिये दौड़ने लगे।अंततः स्थानीय लोगो की मदत से उक्त चोर को पकड़ा गया।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पूछताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मनोज राय 42 वर्षीय बताया जो जनता बाजार थाना क्षेत्र के कटेया गांव निवासी है।मौके पर पहुँची पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ़्तार कर थाने ले गई।जिसके बाद बरामद गाय को विधिवत जब्त कर जिम्मेनामा पर मवेशी स्वामी को सौंप दिया गया।पुलिस की माने तो गिरफ़्तार व्यक्ति से पुछताक्ष के क्रम में मवेशी चोरी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है।जिसके बाद गिरफ़्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।
#गिरफ़्तार व्यक्ति के खुलासे से हो सकता है मवेशी चोरी की अन्य घटनाओं का पर्दाफाश-
मनोज राय ने अपने स्वीकारोक्ति व्यान में कबूल किया है की गाय चुराना, बेचना और उसी पैसे से घर खर्च चलना उसका पेशा है।पूर्व में भी सिवान जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बाल बंगरा गांव से बैल चुराकर घर लाने के क्रम में जनता बाजार थाना द्वारा जेल भेजा जा चुका है।मवेशी चोरी के काम मे बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ गांव निवासी दो लोगो द्वारा मेरे द्वारा चोरी की गई मवेशी की खरीददारी की जाती है।जहाँ प्रति मवेशी तीन हजार रुपये इनलोगो द्वारा दी जाती है।तथा चोरी की घटना को अंजाम देने में पूरी-पूरी मदत की जाती है।




Recent Comments