परसा (सारण)-विहार विधान सभा चुनाव को लेकर बिहार के हॉट सीट के रूप में रहने वाला परसा विधान सभा क्षेत्र से राजद के टिकट से जदयू के पूर्व विधायक छोटेलाल राय ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी पूर्व मंत्री स राजद विधायक चन्द्रिका राय के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दिया।पूर्व विधायक छोटेलाल राय द्वारा राजद से चुनाव लड़ने की घोषणा के उपरांत विधान सभा में काफी उल्ट फेर होने से राजनीती चर्चा गरमा गई है।जदयू से दो बार विधान सभा क्षेत्र से विधायक रह चुके छोटेलाल राय के पार्टी परिवर्तन की घोषणा से जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस संबंध में पूर्व विधायक छोटेलाल राय ने दूरभाष पर बताया कि जनता और कार्यकर्ता से विचार विमर्श करने के उपरांत राजद से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।परसा विधान सभा क्षेत्र से राजद के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए राजद के शीर्ष आलाकमान द्वारा प्रत्यासी बनाने का घोषणा कर दिया गया है।जल्द ही जदयू से इस्तीफा देकर राजद की सदस्यता लेने की बातें कही।मालूम हो की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री स राजद विधायक चंद्रिका राय के पुत्री ऐश्वर्या राय को लेकर चल रही पारिवारिक विवाद के कारण गत दिनों चन्द्रिका राय द्वारा मौखिक रूप से राजद छोड़ने की घोषणा किया गया था।उस समय से परसा विधान सभा क्षेत्र से राजद के टिकट से उम्मीदवारी को लेकर चर्चा जारी था।लोगो के बीच राजद का कौन होगा सेनापति की सवाल का जबाब मिलते दिख रहा है।