सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में आयोजित एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच का उद्घाटन ग्रामीण चिकित्सक डॉ. मजिस्टर राय ने फीता काटकर किया।मैच सारंगपुर व तरैया के बीच खेला गया।सारंगपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाया।जबाबी पारी खेलते हुए तरैया की पूरी टीम 10 ओवर तीन गेंद में 80 रन पर सिमट गई।जिससे सारंगपुर की टीम 40 रन से विजयी घोषित की गई।उक्त मौके संयोजक मंतोष कुमार, धनंजय कुमार यादव,दीपक यादव,रामशंकर यादव,विपिन कुमार,ललन यादव,जितेंद्र नारायण यादव,सतीश मल्होत्रा सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।