जदयू MLA के बेटे की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
दैनिक खोज खबर डेस्क, पटना
पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के निकट की रेलवे लाइन से एक युवक का शव बरामद किया गया है। उक्त शव की पहचान जदयू के विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक के रुप में की गयी है। एमएलए के बेटे की लाश रेलवे ट्रैक से मिलने पर क्षेत्र के लोग स्तब्ध है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर जुट गए हैं। पुलिस आत्महत्या व हत्या दोनो ही तरीके से मामले की जांच कर रही है।
बीमा भारती पूर्णिया की रुपौली से जदयू की विधायक है। बेटे को खोने के गम में वे बदहवास हो गयी है। उन्हें ढाढस बंधाने जदयू के कई बड़े नेता पहुँचे हैं।