
🔴शारदीय नवरात्र, विक्रम संवत्सर २०७५ के प्रथम दिन कलश स्थापना व या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै …….महामंत्र के आह्वान के साथ सीवान के दक्षिणांचल स्थित रघुनाथपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम नरहन में बुधवार को शारदीय नवरात्रि का महापर्व शुभारंभ हुआ ।गौरतलब हो कि आदर्श ग्राम नरहन में हर साल नवरात्र काफी जोरदार तरीके से मनाया जाता है। और हर वर्ष शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। विगत 23 वर्षों से हर साल शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होता रहा है और इस क्रम में इस वर्ष भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को 501 बालिकाओं ने सरयू तट से जल भरा और लाकर के मां के पंडाल में स्थापित किया। जिसमें ग्राम के हज़ारो लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण स्कूल के प्रांगण से निकलकर सरयू नदी के तट पर पहुंचे और वहां से जल लेकर वापस आकर पंडाल में स्थापित किया। जैसा की आप सभी जानते हैं कि नरहन में हर वर्ष शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होता रहा है, नवरात्रि के मौके पर। और इस वर्ष भी इस कड़ी में नरहन अग्रसर है। पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार का पूजा विशेष महत्व रखता है, और इस बार जो नरहन की खासियत है, विजय जुलूस, काफी भव्य निकालने की तैयारी है कलश स्थापना को सफल बनाने में ओम प्रकाश सिंह, कृष्णा सिंह, मनोरंजन सिंह, अमितेश सिंह, चंदन सिंह, राजीव रंजन सिंह, विक्रांत सिंह, मुकुल सिंह, सोनू कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, संतोष राम, शमसुद्दीन अंसारी, प्रीत कुमार राम, मुन्ना सिंह, हैप्पी सिंह इत्यादि का मुख्य योगदान रहा।






(✍ परमार डाॅट काॅम // नवीन सिंह परमार )
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै …….महामंत्र के आह्वान व कलश स्थापना के साथ आदर्श ग्राम नरहन में शुभारंभ हुआ शारदीय नवरात्र




Recent Comments