छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका को दी भावभीनी विदाई

परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया। स्थानीय प्रखंड के भदाय गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में शनिवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी को भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान शिक्षकों ने अंगवस्त्रम व फूलमाला पहला कर भावभीनी विदाई दी। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी ने अपने कार्यकाल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच जो शैक्षणिक माहौल कायम कर अपने व्यक्तित्व व कृतित्व का परिचय दिया है। उससे छात्र छात्राओं को ही नहीं बल्कि उनके अभिभावकों के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने प्रधानाध्यापिका के सुखमय जीवन की कामना की। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि बच्चों के बीच संस्कार और संस्कृति की नीव तभी तैयार कर सकते हैं।शिक्षक के अंदर धैर्य और साहस होनी चाहिए शिक्षा का जिस तरह से व्यवसायीकरण हुआ है। छात्र-छात्राओं के प्रति शिक्षक का लगाव होगा तभी बच्चे बेहतर शिक्षा पा सकते हैं।नौकरी के नजरिए से बच्चों को देखने वाला कभी शिक्षक नहीं बन सकता है।बच्चों के बीच शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए बच्चों के हर भाव को परखने की जरूरत होती है।मौके पर रविंद्र कुमार विनय कुमार लक्ष्मण प्रसाद मुक्तिनाथ प्रसाद फ़हमीदा तबस्सुम आदि थे।




Recent Comments