
जानिए…..कहां पर पीएचसी के डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए पुलिस की जीप को भी हॉस्पिटल बना देते हैं!
पचरुखी (सिवान):पीएचसी के डॉक्टर्स की कार्यशैली इन दिनों विवादों में है। पचरुखी प्रमुख पति नुरुल हक का आरोप है कि पीएचसी के डॉक्टर अपने कर्तव्य के प्रति बिल्कुल लापरवाह हैं। पीएचसी के डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए पुलिस की जीप को भी हॉस्पिटल बना देते हैं।
बुधवार की दोपहर हुआ यूं कि पचरुखी बाईपास सड़क पर एक अधेड़ अपनी बाईक से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने घायल को उठाया और इलाज के लिए पचरुखी पीएचसी लाये। मगर पीएचसी के डॉक्टर्स ने घायल को हॉस्पिटल के अंदर ले जाने की वजाय पुलिस की जीप में ही इलाज शुरू कर दिया और मरीज को सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
सूत्रों से से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के बनवारी अमनौर गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद किसी कार्य वस सिवान जा रहे थे। इसी क्रम में पचरुखी बाईपास पर नारणपुरा गांव के समीप डिवाइडर से उनकी बाइक जा टकराई और गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। बरहाल घायल का इलाज सिवान सदर हॉस्पिटल में चल रहा है।




Recent Comments