बेतिया – गौनाहा:– *बिजली के वायर में आई फाल्ट के कारण लगी आग से एक घर जल कर राख*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनौजी पंचायत के बरवा गांव में बिजली के वायर में फाल्ट के कारण लगी आग से एक घर जल कर पुरी तरह से राख हो गया हैं ।
इसकी सुचना अंचलाधिकारी को देते हुए गृहस्वामी मुमताज आलम ने बताया हैं कि बिजली के वायर में फाल्ट आने के कारण लगी आग से घर में रखे छः सौ ग्राम चांदी व बीस ग्राम सोना के गहना समेत पचास हजार रूपये के कपडा व पचास हजार रूपये नगद व चार बैंक पासबुक समेत अन्य समान जल कर राख हो गया हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रात्री लगभग दस बजे वायर में फाल्ट के कारण लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया । मौके पर पहुचे सौकडो ग्रामीण के सहायता से आसपास के घरों को बचाया जा सका ।




Recent Comments